संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोवर्धन पूजा 2026: पूजा विधि, कथा, मंत्र, महत्व एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीला

चित्र
गोवर्धन पूजा कैसे करें? क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण की लीला, शास्त्र प्रमाण, पूजा विधि एवं अन्नकूट महोत्सव श्रीराधेराधेभक्ति परिवार की ओर से सभी भक्तन कूँ गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें। राधे राधे! जय गिरिराज महाराज! ब्रजभूमि में दीपावली के अगले दिन एक बहुत ही पावन और आनंदमय उत्सव मनायौ जात है, जाकौ नाम है गोवर्धन पूजा। याय अन्नकूट महोत्सव भी कहा जात है। ब्रज के कण-कण में श्रीकृष्ण की लीलायें बसी हैं और गोवर्धन पर्वत तो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, कृपा और करुणा कौ अद्भुत प्रतीक है। ब्रजवासी आज भी प्रेम से कहत हैं— श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ। तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़ें, तोपे चढ़े दूध की धार। गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक परम्परा नाय है, बल्कि प्रकृति, गौमाता, अन्न, जल, धरती और भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करन कौ पावन अवसर है। आइये जानैं कि गोवर्धन पूजा काहे की जाती है, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत काहे उठायौ और शास्त्रन में इसकी महिमा का प्रमाण कहाँ मिलत है। गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है? गोवर्धन पूजा की शुर...

बृज भाषा में पितरों को जल (तर्पण) कैसे दें? सम्पूर्ण विधि

चित्र
  बृज भाषा में पितरों को जल (तर्पण) कैसे दें? सम्पूर्ण विधि जय श्री राधे! वृन्दावन बिहारी लाल की जय! अरे मेरे प्यारे भक्तन, पितृ पक्ष शुरू होबे वारो है। सबसे ज्यादा भक्त मोते यही पूछें हैं - "भैया अजय जी, पितरों को जल कैसे दियौ जावे? तर्पण कैसे करनो चाहिए? आज मैं आपको ब्रज की सरल भाषा में पूरी विधि बताऊंगा। तर्पण का मतलब क्या है? :- तर्पण मतलब है - तृप्त करना। अपने पितरों की आत्मा को जल से तृप्त करना, ताकि वे खुश होकर हमें आशीर्वाद दें। तर्पण के लिए जरूरी सामग्री :- 1. एक तांबे का लोटा 2. शुद्ध गंगाजल 3. काले तिल - थोड़े से 4. जौ - थोड़े से 5. कुशा - हाथ में पहनने के लिए 6. एक सफेद आसन  पितरों को जल देने की सही विधि - ध्यान से सुनो 1. समय और दिशा: सुबह 6 से 8 बजे के बीच या दोपहर 11:30 से 12:30 (कुतप काल) में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठो। 2. संकल्प: हाथ में जल लेकर बोलो - "मैं अपने पिता, दादा, परदादा और समस्त पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण कर रहा हूँ।" 3. मंत्र के साथ जल दें: लोटे में गंगाजल + काले तिल + जौ डाल लो। कुशा हाथ में पहन लो। अब अंगूठे की तरफ से धीरे-धीरे जल छ...

ब्रज भाषा में एकादशी पारण विधि - द्वादशी को व्रत कैसे खोलें? | आचार्य अजय कुमार चौहान, फरह मथुरा

चित्र
जय श्री राधे! बृन्दावन बिहारी लाल की जय ! अरे मेरे प्यारे भक्तन, कल तुमने एकादशी वृत रखो है और आज द्वादशी में पारण है। बहुते से भक्त मोते पूछें - "भैया अजय जी , एकादशी को पारण कैसे करनो चइए?" तो सुनो, पारण मतलब है व्रत को विधि-विधान ते खोलनो। ऐसे ही अन्न नाय खा लेनो। ब्रज में पारण की विधि ऐसी है - पहलो काम - भोर में उठके यमुना जल ते स्नान करो। नाँय मिले तो घर ही गंगाजल डाल लेओ। और ठाकुर जी ते कहो - "हे केशव, हे गोविन्द मेरो व्रत पूरो भयो।" दूसरो काम - तुलसी मैया और बिहारी जी की पूजा करो। एक दिया जलाओ, थोड़ी तुलसी दल ( तुलसी  थोरे से पत्ता तोड़ के डालेओ )लेओ। तीसरो काम करो भैयाओ -  मंत्र बोलो - हाथ में जल लै के बोलो - "अज्ञान तिमिरान्धस्य व्रतेनानेन केशव। प्रसाद सुमुखो नाथ ज्ञानदृष्टिप्रदो भव॥" मंत्र को अर्थ बताऊ  सुनो  - हे केशव हे नाथ मे  तो अज्ञान अंधकार  मे हूँ  मेरे या वृत से खुश और प्रसन्न हैके  मेरे सामने सम्मुख हेजाओ  और मोकू  ज्ञान की दृष्टि देदो  चौथो काम - पारण खोलो -  पहले तुलसी दल के संग जल पियो। फिर फल - केला, सेब...

श्री हनुमान चालीसा | सम्पूर्ण पाठ, अर्थ एवं लाभ | Hanuman Chalisa in Hindi

चित्र
श्री हनुमान चालीसा सम्पूर्ण हिंदी पाठ, अर्थ, पढ़ने के लाभ, मंगलवार और शनिवार की विशेष पूजा तथा बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने का सरल मार्ग। पोस्ट की शुरुआत 🙏 जय श्री राम। जय हनुमान। 🙏 प्रिय भक्तों, श्रीराधेराधे भक्ति ब्लॉग में आपका हार्दिक स्वागत है। हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से साहस, आत्मविश्वास, बुद्धि, बल और भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। यह चालीसा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित है और करोड़ों भक्त प्रतिदिन इसका पाठ करते हैं। 🌺 भक्तों, हमारे ब्लॉग से जुड़े आइए और प्रेम से भक्ति कर आनंद का प्रसाद पाइए। राधे राधे! 🌺 🌸 हनुमान चालीसा पढ़ने के लाभ संकट दूर होते हैं। सभी बधाओं का नाश हो जाता है हनुमान जी कृपा व भक्ति प्राप्त होती है   हनुमान जी कृपा  से सभी काम सहज बनने लगते है । मन में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। नकारात्मकता दूर होती है। श्रीराम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।  .. दोहा.. श्रीगुरु चरण सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनूं रघुबर बिमल जसु जो लाइकु फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौ पवन-कुमार। बल बुद्धि बिद्या देहु मो...

श्री ललिता सखी - राधा रानी की प्राणाधिका प्रिय सखी का दिव्य परिचय | शास्त्रों के प्रमाण से

चित्र
  सादर श्री राधे राधे! सभी रसिक भक्तों को दंडवत प्रणाम। आज हम श्री किशोरी जू की सबसे आदर्श साखी, श्री ललिता जी के बारे में शिलालेखों में वर्णित दिव्य रहस्यों को समझेंगे। 1. शास्त्रीय परिचय - ललिता जी कौन हैं? श्री गर्ग संहिता (गोलोक खण्ड) एवं ब्रह्मवैवर्त पुराण (कृष्ण जन्म खण्ड) के अनुसार - ललिता जी अष्ट साखियों में प्रधान हैं। ये राधा रानी के आदर्श हैं। जैसी श्री राधा, वैसी ही श्री ललिता। • प्राकट्य स्थल:   श्रीमती ललिता जी का प्राकट्य ब्रज के करहला (ऊंचागांव) में हुआ था, जो बारना के पास है। • माता-पिता: इनमें से पिताश्री का नाम विशोक जी और माता का नाम शारदा जी बताया गया है। • स्वरूप: राधा रस सुधा निधि में श्री हित हरिवंश महाप्रभु जी ने लिखा है - ललिता जी का वर्ण गोरोचन के समान स्वर्णिम आभा वाला है और नन्हें वस्त्र मृदु-पुच्छ के अनेक समान रंग वाले हैं। • विशेषताएँ: ये श्री राधा जी से 27 दिन ज्येष्ठ हैं और स्वभाव से अत्यंत तेजस्विनी हैं।  2. ललिता सखी की 4 मुख्य सेवाएँ - जो अन्य कोई सखी नहीं कर सकती कहते हैं - "ललिता बिना न कोई राधा मन शास्त्र मनावै" क) श्रृंगार के अधिष्...

राधा अष्टमी व्रत: करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट करने वाला पावन व्रत

चित्र
  🙏राधा अष्टमी व्रत: करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट करने वाला पावन व्रत श्री राधे राधे भक्तों  आपका श्री राधेराधे भक्ति  परिवार मे  हार्दिक   स्वागत है  आज  आपको श्री राधा अष्टमी  के वारे मे जानेंगे  सबसे पहले राधा अष्टमी  सभी भक्तों को  हार्दिक शुभकामनायें 🙏🌹 राधे राधे! भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को पूरे ब्रज में श्री राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े प्रेम से मनाया जाता है। इसे ही राधाष्टमी कहते हैं। वरसाना, गोवेर्धन, मथुरा वृन्दावन और आस पास क क्षेत्रों मे राधा अष्टमी धूम धाम से मनाई जाती है । 1 - राधा रानी का जन्मोत्सव क्यों मनाते हैं? पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन बरसाना के पास रावल गाँव में राजा वृषभानु के यहाँ श्री राधा रानी प्रकट हुई थीं। कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद यह पर्व आता है। राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की ह्लादिनी शक्ति कहा गया है, अर्थात कृष्ण को आनंद प्रदान करने वाली शक्ति। शास्त्रों में कहा गया है कि राधा नाम के बिना कृष्ण की भक्ति अधूरी है। इसलिए कृष्ण को प्रसन्न करने से पहले राधा जी को प्रसन...

श्री गणेश पूजन विधि और चमत्कारी मंत्र

चित्र
 श्री गणेश पूजन विधि   और चमत्कारी मंत्र श्री गणेशाय नमः। 🙏 राधे राधे प्रिय पाठको आपका श्रीराधेराधेभक्ति  परिवार मे आचार्य अजय कुमार चौहान बृजवासी , मथुरा  वृन्दावन मे आपका स्वागत है   आज  श्री गणेश पूजन विधि  और मंत्र कि जानकारी देंगे  गुरु कृपा से  सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य का आरंभ भगवान श्री गणेश के स्मरण और पूजन से करने की परंपरा है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और बुद्धि-विवेक के दाता माना जाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ गणेश जी का पूजन करने से मन को शांति और शुभ कार्यों के लिए सकारात्मक भाव प्राप्त होता है। भगवान गणेश का पूजन क्यों किया जाता है ? भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है। धार्मिक परंपरा में किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी का स्मरण किया जाता है, ताकि कार्य निर्विघ्न रूप से पूरा हो और साधक के भीतर एकाग्रता, बुद्धि और सद्भाव बना रहे। गणेश जी का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि जीवन में बुद्धि, विनम्रता, धैर्य और विवेक का महत्व सबसे अधिक है। श्री गणेश पूजन की सरल विधि गणेश जी की पूजा करने के लिए सबसे...

श्याम चूड़ी बेचने आया। जब श्रीकृष्ण ने राधा रानी को अपने हाथों से चूड़ी पहनाई

चित्र
श्याम चूड़ी की अद्भुत प्रेम कथा  🙏ब्रज की गली में आज भी एक प्यारी कथा कही जाती है - जब प्रेम के लिए भगवान खुद चूड़ी वाला आ गए। बरसाने में राधा रानी की चाहत सावन का महीना था श्री राधा रानी अपनी साखियों से सुन्दर, विशाखा के साथ घर पर थीं। हाथों में सुन्दर मेंहदी लगी थी, पर कलाइयाँ सुनी थी। राधा रानी ने कहा - "साखी, मन कर रही है कोई अच्छी चूड़ियाँ वाली। काश कोई अच्छी चूड़ियाँ वाली आये।" उनके मन की ये छोटी सी बात कोई और नहीं सुन पाया, पर नंदगांव में बैठे श्यामसुंदर ने सुन ली। नंदगांव से चूड़ी वाला आ गया श्याम   श्यामसुंदर ने राधा रानी के मन की बात जान ली। पुराने धोती के टुकड़े, सिर पर चूड़ी से भारी खिलौना और मुंह मंडल के मोर-मुकुट को कप ड़े से ढांक। बरसाने की गलियों में आवाज 'चूड़ी ले लो... रंग-बिरंगी चूड़ी... लाल हरी चूड़ी ले लो...' बच्चों ने कहा - ओ चूड़ी वाले भैया, राधा जी के महल में जाओ, वहाँ तुम्हारी सारी चूड़ियाँ बिक जाएंगी।श्याम मुस्कुराते हुए महल की ओर चल दिए। जब हुआ राधा और श्याम का मिलन राधा रानी ने कहा - "चूड़ी वाले, अच्छी चूड़ियाँ दि...

श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था या प्राकट्य? श्रीमद्भागवत क्या कहता है?

चित्र
  🌸 श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था या प्राकट्य ? श्रीमद्भागवत क्या कहता है? राधे राधे 🙏 जन्माष्टमी आते ही हम कहते हैं— “आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन है।” लेकिन क्या श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान श्रीकृष्ण के लिए केवल “जन्म” शब्द का प्रयोग करता है? यह प्रश्न जितना सरल है, इसका उत्तर उतना ही गहरा है। भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। 🪷 श्रीमद्भागवत में भगवान का “प्राकट्य” श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कन्ध के तृतीय अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने का वर्णन आता है। भगवान सामान्य बालक की तरह जन्म लेकर नहीं, बल्कि दिव्य चतुर्भुज स्वरूप में देवकी जी के सामने प्रकट हुए। इसीलिए वैष्णव परंपरा में इस घटना को भगवान का “प्राकट्य” कहा जाता है। भगवान ने देवकी और वसुदेव जी को अपना दिव्य स्वरूप दिखाया। उनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म थे तथा उनके शरीर पर दिव्य आभूषण सुशोभित थे। यह दृश्य देखकर देवकी और वसुदेव जी समझ गए कि उनके सामने कोई साधारण बालक नहीं, बल्कि स्वयं परम भगवान प्रकट हुए हैं। 🌙 मथुरा की...

सुदामा चरित्र: श्रीकृष्ण और सुदामा की अमर मित्रता | सुदामा जी की कथा

चित्र
सुदामा चरित्र: श्रीकृष्ण और सुदामा की अमर मित्रता | सुदामा जी की कथा वृन्दावन में आज भी एक ही गूँज है - सच्ची मित्रता की। श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध, अध्याय 80 में भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा जी का अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग आता है। यह कथा हमें सिखाती है कि सच्ची मित्रता में धन नहीं, भाव देखा जाता है।  नाम की महिमा क्या है?  सुदामा जी का सरल जीवन सुदामा जी भगवान श्रीकृष्ण के बालसखा थे। दोनों ने उज्जैन में संदीपनि मुनि के आश्रम में साथ-साथ शिक्षा प्राप्त की थी। बचपन में दोनों में बहुत प्रेम ओर सच्ची मित्रता  थीं । समय बीता, श्रीकृष्ण द्वारका के स्वामी बन गए और सुदामा जी एक निर्धन, संतोषयुक्त ब्राह्मण के रूप में जीवन व्यतीत करने लगे। उनके घर में धन का अभाव था, परन्तु हृदय में श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और विश्वास की कोई कमी नहीं थी। उनकी पत्नी सुशीला जी बड़ी पतिव्रता और धर्मपरायण थीं। घर की कठिन परिस्थिति देखकर एक दिन सुशीला जी ने कहा - आपके बालसखा श्रीकृष्ण द्वारका में हैं, आप एक बार उनसे मिलने जाइये। सुदामा जी कुछ माँगने के लिए नहीं, केवल अपने मित्र से मिलन...