श्याम चूड़ी की अद्भुत प्रेम कथा
🙏ब्रज
की गली में आज भी एक प्यारी कथा कही जाती है - जब प्रेम के लिए भगवान खुद चूड़ी वाला आ गए।
बरसाने में राधा रानी की चाहत
सावन का महीना था श्री राधा रानी अपनी साखियों से सुन्दर, विशाखा के साथ घर पर थीं। हाथों में सुन्दर मेंहदी लगी थी, पर कलाइयाँ सुनी थी।
राधा रानी ने कहा - "साखी, मन कर रही है कोई अच्छी चूड़ियाँ वाली। काश कोई अच्छी चूड़ियाँ वाली आये।"
उनके मन की ये छोटी सी बात कोई और नहीं सुन पाया, पर नंदगांव में बैठे श्यामसुंदर ने सुन ली।
नंदगांव से चूड़ी वाला आ गया श्याम
श्यामसुंदर ने राधा रानी के मन की बात जान ली। पुराने धोती के टुकड़े, सिर पर चूड़ी से भारी खिलौना और मुंह मंडल के मोर-मुकुट को कपड़े से ढांक।
बरसाने की गलियों में आवाज
'चूड़ी ले लो... रंग-बिरंगी चूड़ी... लाल हरी चूड़ी ले लो...'
बच्चों ने कहा - ओ चूड़ी वाले भैया, राधा जी के महल में जाओ, वहाँ तुम्हारी सारी चूड़ियाँ बिक जाएंगी।श्याम मुस्कुराते हुए महल की ओर चल दिए।
जब हुआ राधा और श्याम का मिलन
राधा रानी ने कहा - "चूड़ी वाले, अच्छी चूड़ियाँ दिखाओ।"
चूड़ी वाले ने कहा - "लाडली जू, चूड़ी तो मैं अपने हाथों से पहनूंगी।"
प्रेम की चूडियों का रहस्य
पुराणों में वर्णित है कि राधा कृष्ण दो नहीं, एक ही हैं। एक ही प्रेम दो रूपों में लीला कर रहा है।
राधा जी की आंखें भर आईं, उन्होंने कहा - "तुम श्याम हो ना? तुम ही हो ना?"
चूड़ी वाले ने अपने मुख से कपड़ा हटाया। मोर-मुकुट चमक उठा, मंद-मंद मुस्कान।
श्याम ने कहा - "हां राधे, तेरी एक छोटी सी इच्छा पूरी करने मैं खुद चूड़ी वाला बनकर चला आया। प्रेम में तो भगवान भी बिक जाते हैं।"
यह सुनकर राधा रानी के नयनों से प्रेमाश्रु बहने लगे। बरसाने की उस गली में प्रेम की चूड़ियां पहनाने की यह लीला आज भी अमर है। कहते हैं सावन में आज भी अगर सच्चे मन से कोई राधा रानी को याद करे तो श्याम किसी न किसी रूप में उसकी इच्छा पूरी करने आ जाते हैं।
इस कथा से क्या सीख मिलती है?
1. भगवान भक्त के लिए भी कुछ बन सकते हैं।
2. प्रेम ही सबसे बड़ा बंधन है।
भी पढ़ें: 👇
राधाष्टमी 2026 - राधा रानी के जन्मोत्सव की पूजा विधि और महत्व
प्रेम से बोलिए - राधे राधे 🙏
यह एक राधा रानी ओर भगवान श्री कृष्ण की महिमा के बृज की लोक कथा से है
कथा अच्छी लगी हो तो शेयर करें, कमेंट करें
जय श्री राधा आपको राधा कृष्ण का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त हो
श्रीराधेराधे भक्ति परिवार 🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें