गोवर्धन पूजा 2026: पूजा विधि, कथा, मंत्र, महत्व एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीला

चित्र
गोवर्धन पूजा कैसे करें? क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण की लीला, शास्त्र प्रमाण, पूजा विधि एवं अन्नकूट महोत्सव श्रीराधेराधेभक्ति परिवार की ओर से सभी भक्तन कूँ गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें। राधे राधे! जय गिरिराज महाराज! ब्रजभूमि में दीपावली के अगले दिन एक बहुत ही पावन और आनंदमय उत्सव मनायौ जात है, जाकौ नाम है गोवर्धन पूजा। याय अन्नकूट महोत्सव भी कहा जात है। ब्रज के कण-कण में श्रीकृष्ण की लीलायें बसी हैं और गोवर्धन पर्वत तो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, कृपा और करुणा कौ अद्भुत प्रतीक है। ब्रजवासी आज भी प्रेम से कहत हैं— श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ। तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़ें, तोपे चढ़े दूध की धार। गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक परम्परा नाय है, बल्कि प्रकृति, गौमाता, अन्न, जल, धरती और भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करन कौ पावन अवसर है। आइये जानैं कि गोवर्धन पूजा काहे की जाती है, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत काहे उठायौ और शास्त्रन में इसकी महिमा का प्रमाण कहाँ मिलत है। गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है? गोवर्धन पूजा की शुर...

राधा अष्टमी व्रत: करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट करने वाला पावन व्रत

  🙏राधा अष्टमी व्रत: करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट करने वाला पावन व्रत
श्री राधे राधे भक्तों  आपका श्री राधेराधे भक्ति  परिवार मे  हार्दिक   स्वागत है 
आज  आपको श्री राधा अष्टमी  के वारे मे जानेंगे 
सबसे पहले राधा अष्टमी  सभी भक्तों को  हार्दिक शुभकामनायें 🙏🌹
राधे राधे! भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को पूरे ब्रज में श्री राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े प्रेम से मनाया जाता है। इसे ही राधाष्टमी कहते हैं। वरसाना, गोवेर्धन, मथुरा वृन्दावन और आस पास क क्षेत्रों मे राधा अष्टमी धूम धाम से मनाई जाती है ।

Radha Ashtami 19 September 2026 - Acharya Ajay Kumar Chauhan Brijwasi Farah Mathura - Radha Rani Janmotsav


1 - राधा रानी का जन्मोत्सव क्यों मनाते हैं?
पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन बरसाना के पास रावल गाँव में राजा वृषभानु के यहाँ श्री राधा रानी प्रकट हुई थीं। कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद यह पर्व आता है।
राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की ह्लादिनी शक्ति कहा गया है, अर्थात कृष्ण को आनंद प्रदान करने वाली शक्ति। शास्त्रों में कहा गया है कि राधा नाम के बिना कृष्ण की भक्ति अधूरी है। इसलिए कृष्ण को प्रसन्न करने से पहले राधा जी को प्रसन्न किया जाता है।
2 - राधा अष्टमी व्रत का महात्म्य
पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस व्रत की बहुत बड़ी महिमा लिखी है।
* श्री सूत जी महाराज जी ने सोनक आदि ऋषियों को राधा अष्टमी वृत व महत्व बताया था  और ब्रम्हा जी ने अपने पुत्र श्री नारद मुनि जी को महात्म्य सुनाई 
 - 1. सभी पापों से मुक्ति मिलती है
शास्त्रों में कहा गया है कि जो मनुष्य सच्चे मन से राधा अष्टमी का व्रत करता है, उसके करोड़ों जन्मों के पाप एक क्षण में नष्ट हो जाते हैं और उसे परम गति प्राप्त होती है।
 2. जन्माष्टमी व्रत का पूरा फल तभी मिलता है
कहा जाता है कि जो व्यक्ति राधा अष्टमी का व्रत नहीं करता, उसे श्री
कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का पूरा फल भी प्राप्त नहीं होता।
- 3. अखंड सौभाग्य और धन की प्राप्ति
इस दिन व्रत करने वाली सुहागिन स्त्रियों को अखंड सौभाग्य और संतान सुख प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन से महालक्ष्मी व्रत भी शुरू होता है, जिससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती।
 - राधा अष्टमी व्रत और पूजा की सरल विधि
 - व्रत की विधि
1. संकल्प: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें। 
2. अभिषेक: दोपहर के समय (अभिजीत मुहूर्त में) राधा-कृष्ण के विग्रह को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं। 3. श्रृंगार और भोग: उन्हें सुंदर वस्त्र, फूल-माला पहनाएं और माखन-मिश्री, खीर और फल का भोग लगाएं। 4. मंत्र जाप: पूरे दिन "राधे राधे" मंत्र का जाप करें। 
3 - व्रत का पारण
शाम को राधा अष्टमी व्रत कथा सुनने के बाद फलाहार करके व्रत खोलें। अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना अति उत्तम माना जाता है।
ये भी पढ़े -👇
श्री कृष्ण जन्म अष्टमी2026
 - निष्कर्ष
राधा अष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन एक बार भी सच्चे मन से "राधे" कहने से श्रीकृष्ण दौड़े चले आते हैं।
आप सभी को राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रेम से बोलो - जय श्री राधे!

🙏 सभी भक्तों से निवेदन 🙏

अगर आपको हमारी ये राधा अष्टमी व्रत कथा अच्छी लगी हो तो कृपा करके इसे अपने सभी कृष्ण भक्तों के साथ शेयर जरूर करें।

और श्री राधे रानी की ऐसी ही दिव्य कथाओं के लिए हमारे परिवार से जुड़ जाएं -

👉 ब्लॉग को Follow करें: www.sriradheradhebhakti.blogspot.com

👉 इस पोस्ट को 5 स्टार दें और कमेंट में "राधे राधे" लिखें

आपका एक शेयर किसी और भक्त का जीवन भी बदल सकता है।

प्रेम से बोलो - जय श्री राधे! श्री राधे राधे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गणेश जी की आरती | Jai Ganesh Jai Ganesh Deva | सम्पूर्ण आरती, मंत्र, अर्थ और लाभ

श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था या प्राकट्य? श्रीमद्भागवत क्या कहता है?

श्याम चूड़ी बेचने आया। जब श्रीकृष्ण ने राधा रानी को अपने हाथों से चूड़ी पहनाई