सुदामा चरित्र: श्रीकृष्ण और सुदामा की अमर मित्रता | सुदामा जी की कथा
वृन्दावन में आज भी एक ही गूँज है - सच्ची मित्रता की। श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध, अध्याय 80 में भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा जी का अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग आता है। यह कथा हमें सिखाती है कि सच्ची मित्रता में धन नहीं, भाव देखा जाता है।
नाम की महिमा क्या है?
सुदामा जी का सरल जीवन
सुदामा जी भगवान श्रीकृष्ण के बालसखा थे। दोनों ने उज्जैन में संदीपनि मुनि के आश्रम में साथ-साथ शिक्षा प्राप्त की थी। बचपन में दोनों में बहुत प्रेम ओर सच्ची मित्रता थीं ।
समय बीता, श्रीकृष्ण द्वारका के स्वामी बन गए और सुदामा जी एक निर्धन, संतोषयुक्त ब्राह्मण के रूप में जीवन व्यतीत करने लगे। उनके घर में धन का अभाव था, परन्तु हृदय में श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और विश्वास की कोई कमी नहीं थी। उनकी पत्नी सुशीला जी बड़ी पतिव्रता और धर्मपरायण थीं।
घर की कठिन परिस्थिति देखकर एक दिन सुशीला जी ने कहा - आपके बालसखा श्रीकृष्ण द्वारका में हैं, आप एक बार उनसे मिलने जाइये।
सुदामा जी कुछ माँगने के लिए नहीं, केवल अपने मित्र से मिलने के लिए तैयार हो गए। घर में देने के लिए कुछ नहीं था, तो सुशीला जी ने पड़ोस से माँगकर लाए हुए थोड़े से चिउड़े (चावल) को एक कपड़े में बाँधकर छोटी सी पोटली बना दी। वही प्रेम-भरी पोटली लेकर सुदामा जी द्वारका की ओर चल पड़े।
द्वारका में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन
जब भगवान श्रीकृष्ण को पता चला कि उनके बालसखा सुदामा द्वार पर आए हैं, तो वे नंगे पाँव सिंहासन से दौड़ पड़े। उन्होंने सुदामा जी को गले से लगा लिया और अपने सिंहासन पर बैठाया।
सुदामा जी की फटी धोती और निर्धन दशा देखकर भी कृष्ण के प्रेम में कोई अंतर नहीं आया। उन्होंने स्वयं सुदामा जी के चरण धोए और पुराने गुरुकुल के दिनों को याद किया।
यह मिलन हमें सिखाता है कि सच्ची मित्रता में धन, पद और प्रतिष्ठा का कोई भेद नहीं होता।
सुदामा जी संकोच में थे। इतनी साधारण सी पोटली अपने त्रिलोक के स्वामी मित्र को कैसे दें?
लेकिन भगवान तो भाव के भूखे हैं। उन्होंने सुदामा जी की बगल में दबी हुई वह छोटी सी पोटली छीन ली और बड़े प्रेम से एक मुट्ठी चिउड़े खा लिए।
चिउड़े साधारण थे, पर उनमें सुदामा जी का निष्कपट और निस्वार्थ प्रेम भरा था।
भगवान को महंगे भोग नहीं, भक्त का सच्चा भाव प्रिय होता है। ❤️
अपने लिये सुदामा जी ने कुछ नहीं माँगा
पर भगवान तो सब जानते हैं। उन्होंने बिना कहे ही सुदामा जी की सारी दरिद्रता हर ली।
जब सुदामा जी वापस अपने गाँव लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी टूटी-फूटी झोपड़ी के स्थान पर एक सुंदर महल बन गया है। उन्हें समझ आ गया कि यह सब उनके मित्र श्रीकृष्ण की कृपा है।
सुदामा चरित से मिलने वाली 3 बड़ी सीख
1. सच्ची भक्ति में दिखावा नहीं होना चाहिए: मन में प्रेम, संतोष और भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए।
2. धन सबसे बड़ी संपत्ति नहीं है: संसार में सबसे बड़ा धन भगवान का प्रेम और सच्ची मित्रता ही है।
3. भगवान बिना कहे सुन लेते हैं: सच्चे मन से याद करो, भगवान आपकी आवश्यकता बिना कहे ही पूरी कर देते हैं।
इसलिए जीवन में परिस्थिति कैसी भी हो, भगवान पर विश्वास बनाए रखें।
प्रेम से बोलो - जय श्री कृष्ण! जय श्री सुदामा जी!
ये भी पढ़े 👇
🙏 आपको यह सुदामा चरित्र की कथा कैसी लगी?
अगर इस कथा से आपको सच्ची मित्रता और भक्ति की प्रेरणा मिली हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
👇 नीचे कमेंट में प्रेम से लिखें - "जय श्री कृष्ण" या "राधे-राधे"
और ऐसी ही दिव्य कथाएं पाने के लिए हमारे ब्लॉग को Follow करना न भूलें।
जय श्री कृष्ण! जय श्री राधे!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें