गोवर्धन पूजा 2026: पूजा विधि, कथा, मंत्र, महत्व एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीला
बृज भाषा में पितरों को जल (तर्पण) कैसे दें? सम्पूर्ण विधि
जय श्री राधे! वृन्दावन बिहारी लाल की जय!
अरे मेरे प्यारे भक्तन, पितृ पक्ष शुरू होबे वारो है। सबसे ज्यादा भक्त मोते यही पूछें हैं - "भैया अजय जी, पितरों को जल कैसे दियौ जावे? तर्पण कैसे करनो चाहिए?
आज मैं आपको ब्रज की सरल भाषा में पूरी विधि बताऊंगा।
तर्पण का मतलब क्या है? :-
तर्पण मतलब है - तृप्त करना। अपने पितरों की आत्मा को जल से तृप्त करना, ताकि वे खुश होकर हमें आशीर्वाद दें।
तर्पण के लिए जरूरी सामग्री :-
1. एक तांबे का लोटा 2. शुद्ध गंगाजल 3. काले तिल - थोड़े से 4. जौ - थोड़े से 5. कुशा - हाथ में पहनने के लिए 6. एक सफेद आसन
पितरों को जल देने की सही विधि - ध्यान से सुनो
1. समय और दिशा: सुबह 6 से 8 बजे के बीच या दोपहर 11:30 से 12:30 (कुतप काल) में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठो।
2. संकल्प: हाथ में जल लेकर बोलो - "मैं अपने पिता, दादा, परदादा और समस्त पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण कर रहा हूँ।"
3. मंत्र के साथ जल दें: लोटे में गंगाजल + काले तिल + जौ डाल लो। कुशा हाथ में पहन लो। अब अंगूठे की तरफ से धीरे-धीरे जल छोड़ो।
ये मंत्र बोलते जाओ :-
ॐ पितृ देवाय नमः
ॐ सर्व पितृभ्यो नमः स्वधा
कम से कम 11, 21 या 108 बार जल (तर्पण )दो।
और सभी भक्तोंनो हाथ जोड़ के विनती करतू की अपने अपने पिता नाम से संकीर्तन करें, अपने दादा के नाम se संकीर्तन जरूर करें
सबसे बड़ी गलती जो नहीं करनी :-
1. स्टील के लोटे से तर्पण मत करो। 2. तर्पण में तुलसी मत डालो, तुलसी देवताओं के लिए है, पितरों के लिए कुशा है। 3. बिना काले तिल के जल बेकार है। 4. शाम के समय कभी तर्पण मत करो।
तर्पण करने से क्या लाभ मिलता है?
जाके घर में तर्पण होत है, वाके घर में कभी धन की कमी नाये होती। पितर खुश तो - कर्ज मुक्ति, संतान सुख और मंगल कार्य जल्दी होवें हैं।
प्रिय भक्तों, अगर आपके घर में भी कोई रुकावट है तो इस पितृ पक्ष में रोज अपने पितरों को जल जरूर दो।
सभी भक्तोंनो भइयाओ ये वृज की भाषा मे लेख अच्छो लगो हो तो भैयाओ कमेंट मे राधे राधे जरूर लिखें
श्री राधेराधेभक्ति परिवार को आगे बढ़ाने के लिए फॉलो जरूर करें भैयाओ ऐसे ही प्रेम से राधा राधा बोलो - प्रेम ही भक्ति है 🙏 sriradheradhebhakti ब्लॉग को फॉलो करें राधे राधे 🙏
लेखक: आचार्य अजय कुमार चौहान बृजबासी
फरह, मथुरा
प्रेम से बोलो - जय श्री राधे! अपने पितरों की जय!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें