गोवर्धन पूजा 2026: पूजा विधि, कथा, मंत्र, महत्व एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीला

चित्र
गोवर्धन पूजा कैसे करें? क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण की लीला, शास्त्र प्रमाण, पूजा विधि एवं अन्नकूट महोत्सव श्रीराधेराधेभक्ति परिवार की ओर से सभी भक्तन कूँ गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें। राधे राधे! जय गिरिराज महाराज! ब्रजभूमि में दीपावली के अगले दिन एक बहुत ही पावन और आनंदमय उत्सव मनायौ जात है, जाकौ नाम है गोवर्धन पूजा। याय अन्नकूट महोत्सव भी कहा जात है। ब्रज के कण-कण में श्रीकृष्ण की लीलायें बसी हैं और गोवर्धन पर्वत तो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, कृपा और करुणा कौ अद्भुत प्रतीक है। ब्रजवासी आज भी प्रेम से कहत हैं— श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ। तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़ें, तोपे चढ़े दूध की धार। गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक परम्परा नाय है, बल्कि प्रकृति, गौमाता, अन्न, जल, धरती और भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करन कौ पावन अवसर है। आइये जानैं कि गोवर्धन पूजा काहे की जाती है, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत काहे उठायौ और शास्त्रन में इसकी महिमा का प्रमाण कहाँ मिलत है। गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है? गोवर्धन पूजा की शुर...

दुर्गा सप्तशती: अर्गला, कीलक और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का अर्थ, विधि और लाभ

दुर्गा सप्तशती: अर्गला, कीलक और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का संपूर्ण रहस्य

निवेदन: ये सभी जानकारी गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तक 'दुर्गा सप्तशती' से व श्री गुरु महाराज की कृपा से आप सभी भक्तों को बताई जा रही है।


नवरात्रि में माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ सबसे शक्तिशाली माना गया है। मार्कंडेय पुराण के अंतर्गत आने वाली दुर्गा सप्तशती में 700 श्लोक हैं, जिनमें माँ दुर्गा के महिषासुर, शुंभ-निशुंभ वध की कथा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्तशती का पाठ शुरू करने से पहले अर्गला स्तोत्र, कीलक स्तोत्र और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना अनिवार्य माना गया है? बिना इनके पाठ अधूरा माना जाता है। जय माता दी!


दुर्गा सप्तशती क्या है?

दुर्गा सप्तशती को चंडी पाठ भी कहते हैं। इसमें 13 अध्याय हैं जो तीन चरित्रों में बंटे हैं - प्रथम चरित्र, मध्यम चरित्र और उत्तम चरित्र। नवरात्रि के नौ दिनों में इसका पाठ करने से माँ भगवती अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेती हैं।


1. अर्गला स्तोत्र क्या है?

अर्गला का अर्थ है - किवाड़ या बाधा को हटाने वाली सांकल। जैसे द्वार खोलने से पहले अर्गला हटानी पड़ती है, वैसे ही देवी की कृपा पाने से पहले जीवन की बाधाओं को हटाने के लिए इस स्तोत्र का पाठ किया जाता है। इस स्तोत्र में 27 श्लोक हैं। इसमें भक्त माँ दुर्गा से प्रार्थना करता है - हे माता! मुझे रूप दो, जय दो, यश दो और मेरे शत्रुओं का नाश करो। मुख्य भाव: रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि। इसका पाठ करने से दरिद्रता, रोग और शत्रु बाधा दूर होती है।

Durga Saptashati Argala Keelak Siddh Kunjika Stotra in Hindi - दुर्गा सप्तशती पाठ विधि और लाभ


2. कीलक स्तोत्र क्या है?

कीलक का अर्थ है - कील या ताला। मान्यता है कि भगवान शिव ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों को कीलित कर दिया था ताकि कलयुग में इनका दुरुपयोग न हो सके। कीलक स्तोत्र के पाठ से यह कीलन हट जाता है और पाठ का पूर्ण फल मिलता है। इसमें देवी से ज्ञान, विद्या और मोक्ष की प्रार्थना की गई है। इसके पाठ से साधक को आत्मबल, निर्णय शक्ति और सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं।


3. सिद्ध कुंजिका स्तोत्र क्या है?

यह सबसे गुप्त और शक्तिशाली स्तोत्र है। कुंजिका का अर्थ है - चाबी। यह दुर्गा सप्तशती रूपी ताले की चाबी है। भगवान शिव ने माता पार्वती को कहा था कि केवल सिद्ध कुंजिका के पाठ से ही सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल मिल जाता है। इसमें बीज मंत्रों - ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का रहस्य छिपा है। नवरात्रि में इसके 9 पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


पाठ की सही विधि - नवरात्रि विशेष

1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके लाल या पीले वस्त्र धारण करें। 2. माँ दुर्गा के चित्र या कलश के सामने घी का दीपक जलाएं। 3. पाठ का क्रम इस प्रकार रखें: अर्गला स्तोत्र - कीलक स्तोत्र - सिद्ध कुंजिका स्तोत्र - दुर्गा सप्तशती पाठ - क्षमा प्रार्थना। 4. पाठ के समय मन शांत रखें और शुद्ध उच्चारण का प्रयास करें। 5. नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन अवश्य करें। 

पाठ के नियम

मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। पाठ अधूरा न छोड़ें।


लाभ

• घर में सुख-शांति और धन वृद्धि होती है। • शत्रुओं और नकारात्मक शक्ति से रक्षा होती है। • असाध्य रोगों से मुक्ति और मानसिक शांति मिलती है। • मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है। 

🙏 आप सभी भक्तों से निवेदन 🙏


यदि आपको दुर्गा सप्तशती की यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने मित्रों और परिवार के साथ अवश्य शेयर करें, ताकि सभी भक्तों तक माँ भगवती की यह पावन जानकारी पहुँच सके।


धर्म प्रचार में सहयोग करें, माँ दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। कमेंट मे  जय माता दी जरूर लिखें । 


ऐसी ही भक्ति भरी जानकारियों के लिए हमारे SriRadheRadheBhakti ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें।

ये भी पढ़े 👇

श्याम चूड़ी की अद्भुत प्रेम कथा

जय माता दी!

आचार्य अजय कुमार चौहान बृजवासी, फरह, मथुरा

जय माता दी!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गणेश जी की आरती | Jai Ganesh Jai Ganesh Deva | सम्पूर्ण आरती, मंत्र, अर्थ और लाभ

श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था या प्राकट्य? श्रीमद्भागवत क्या कहता है?

श्याम चूड़ी बेचने आया। जब श्रीकृष्ण ने राधा रानी को अपने हाथों से चूड़ी पहनाई