गोवर्धन पूजा 2026: पूजा विधि, कथा, मंत्र, महत्व एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीला
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की उपासना का सर्वश्रेष्ठ दिन माना गया है। वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं, परंतु इनमें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का स्थान सर्वोच्च है। इसे देवउठनी एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी (देवशयनी) को भगवान विष्णु चार मास के लिए योगनिद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। भगवान के जागते ही चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे समस्त मांगलिक कार्य पुनः प्रारंभ हो जाते हैं।
2026 में देवउठनी एकादशी की तिथि
2026 में यह पावन व्रत शुक्रवार, 20 नवंबर को रखा जाएगा। एकादशी तिथि 20 नवंबर को प्रातः 7:15 बजे से प्रारंभ होकर 21 नवंबर को प्रातः 6:31 बजे तक रहेगी। गृहस्थ और स्मार्त परंपरा के अनुयायी 20 नवंबर को व्रत रखकर 21 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे से 3:18 बजे के बीच पारण करेंगे। वहीं वैष्णव संप्रदाय में गौण एकादशी के रूप में 21 नवंबर को व्रत रखकर 22 नवंबर को प्रातः पारण किया जाएगा।
हमारे शास्त्रों में इस एकादशी की महिमा का विस्तृतj वर्णन मिलता है, जो इसे केवल एक उपवास न मानकर आत्मजागरण का पर्व सिद्ध करता है।
पद्म पुराण के उत्तर खण्ड में भगवान ब्रह्मा नारद मुनि से कहते हैं कि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य के सहस्रों जन्मों के पाप भस्म हो जाते हैं। इस एक व्रत का पुण्य एक हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञों के पुण्य के बराबर कहा गया है। जो भक्त इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करता है, वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर वैकुंठ धाम को प्राप्त करता है।
स्कंद पुराण में वर्णन है कि इस दिन तीर्थ स्नान, दान, जप और विष्णु पूजन करने से समस्त तीर्थों के दर्शन का फल मिलता है। विशेष रूप से इस दिन किया गया तुलसी विवाह कन्यादान के समान पुण्यदायी माना गया है।
इसके अनुसार प्रबोधिनी एकादशी को रात्रि जागरण कर भगवान के नाम का कीर्तन करने से मन, वाणी और इंद्रियां शुद्ध होती हैं। चातुर्मास में देवताओं की शक्तियां सुप्त अवस्था में रहती हैं, उनके जागरण पर साधक की साधना में विशेष सिद्धि प्राप्त होती है।
चातुर्मास को सृष्टि के विश्राम का काल कहा गया है। भगवान विष्णु के शयन का अर्थ है प्रकृति का अंतर्मुखी होना और उनके जागरण का अर्थ है सृष्टि में नई चेतना, नई ऊर्जा का संचार। इसलिए आध्यात्मिक दृष्टि से यह पर्व हमें भी अज्ञान, आलस्य और मोह की निद्रा से जागने की प्रेरणा देता है।
किसी भी बड़े व्रत की सफलता उसकी तैयारी पर निर्भर करती है। दशमी तिथि को सूर्यास्त के बाद भोजन न करें। दिन में एक बार सात्विक भोजन करें। लहसुन, प्याज, मसूर दाल, मांस, मदिरा और बासी अन्न का पूर्ण त्याग करें। मन को शांत रखें, किसी से विवाद न करें और रात्रि में भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए संकल्प लें कि मैं श्रद्धापूर्वक प्रबोधिनी एकादशी का व्रत करूंगा।
पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें। चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति, चित्र अथवा शालिग्राम स्थापित करें। सर्वप्रथम गणेश पूजन कर फिर विष्णु पूजन आरंभ करें। पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से भगवान का अभिषेक करें, फिर शुद्ध जल से स्नान कराएं। इसके बाद चंदन का लेप लगाएं, पीत वस्त्र अर्पित करें, यज्ञोपवीत, आभूषण, सुगंधित पुष्प और विशेष रूप से तुलसी दल अर्पित करें। शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी दल के बिना विष्णु पूजा अधूरी रहती है।
धूप दिखाएं। भगवान को ऋतु फल, पंचमेवा, खीर, हलवा अथवा पंचामृत का भोग लगाएं। भोग में तुलसी पत्र अवश्य रखें। इसके बाद ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें। समय हो तो विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, यह इस दिन सर्वाधिक फलदायी माना गया है।
संध्या के समय यह इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। आंगन में गेरू से भगवान विष्णु के चरण बनाएं। शंख, घंटा और घड़ियाल बजाते हुए, दीप जलाकर भगवान को जगाने की भावना से प्रार्थना करें – उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज, उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यं मङ्गलं कुरु। अर्थात हे गोविंद जागिए और तीनों लोकों का मंगल कीजिए।
देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह कराना अत्यंत शुभ है। तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाकर, श्रृंगार करके देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानें और शालिग्राम अथवा विष्णु मूर्ति से विधिवत विवाह कराएं। इससे दांपत्य जीवन में सुख और घर में समृद्धि आती है।
शास्त्रों में एकादशी की रात्रि में जागरण का विशेष महत्व है। भजन, कीर्तन और हरि कथा में रात्रि व्यतीत करें।
पारण कैसे करें – सही विधि
व्रत का फल तभी मिलता है जब पारण शास्त्रसम्मत विधि से किया जाए।
पारण हमेशा द्वादशी तिथि में सूर्योदय के बाद और हरि वासर समाप्त होने पर किया जाता है। 2026 में इसका समय 21 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे के बाद है। द्वादशी को प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु की पुनः पूजा करें। भगवान को भोग लगाकर पहले प्रसाद ग्रहण करें। इसके बाद बिना लहसुन-प्याज का सात्विक भोजन करें। कई लोग पारण में खिचड़ी, दलिया अथवा फलाहार लेते हैं। ध्यान रहे कि पारण में तामसिक भोजन न करें। भोजन से पूर्व यथाशक्ति अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान करें। अंत में दोनों हाथ जोड़कर भगवान से व्रत में हुई जानी-अनजानी भूल के लिए क्षमा मांगे।
व्रत के आवश्यक नियम
एकादशी के दिन चावल, जौ, मसूर दाल का सेवन पूर्णतः वर्जित है। दिन में शयन न करें। झूठ, क्रोध, निंदा और कठोर वाणी से बचें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। वृद्ध, रोगी और असमर्थ व्यक्ति निर्जल व्रत न रखकर फलाहार लेकर भी व्रत कर सकते हैं, क्योंकि शास्त्रों में भाव को ही प्रधान कहा गया है।
देवउठनी एकादशी केवल देवताओं के जागने का पर्व नहीं है, यह हमारे भीतर सोई हुई चेतना को जगाने का आह्वान है। जब हम उपवास, संयम और भक्ति से अपने मन को शुद्ध करते हैं, तभी हमारे जीवन में भी भगवान का प्रबोधन होता है। आइए, इस प्रबोधिनी एकादशी पर हम सभी संकल्प लें कि हम अज्ञान की निद्रा त्यागकर धर्म, करुणा और सत्य के मार्ग पर जागृत होकर चलेंगे।
ये भी पढ़े 👇
पापांकुशा एकादशी 2026: व्रत कथा, पूजा विधि और पारण समय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें