🌺श्री राधाष्टकम् 🌺
श्री निम्बार्काचार्य विरचित :-
श्लोक 1
नमस्ते श्रियै राधिकायै परायै नमस्ते नमस्ते मुकुन्दप्रियायै।
सदानन्दरूपे प्रसीद त्वमन्तः प्रकाशे स्फुरन्ती मुकुन्देन सार्धम् ॥1॥
अर्थ: -
हे राधिके! आप ही लक्ष्मी हैं, पराशक्ति हैं, आपको बार-बार नमस्कार है। आप मुकुन्द की प्रियतमा हैं। हे सदानन्द स्वरूपा! मेरे हृदय में श्रीकृष्ण के साथ प्रकाशित होकर मुझ पर प्रसन्न होइए।
F

श्लोक 2
स्ववासोऽपहारं यशोदासुतं वा स्वदध्यादिचौरं समाराधयन्तीम्।
स्वदाम्नोदरं या बबन्धाशु नीव्या प्रपद्ये नु दामोदरप्रेयसीं ताम् ॥2॥
अर्थ: -
जो वस्त्र और दही-माखन चुराने वाले यशोदा-पुत्र की आराधना करती हैं और जिन्होंने आँचल की डोरी से दामोदर को बाँध दिया था, उन दामोदर-प्रिया की मैं शरण लेता हूँ।
श्लोक 3
दुराराध्यमाराध्य कृष्णं वशे त्वं महाप्रेमपूरेण राधाभिधाऽभूः।
स्वयं नामकृत्या हरिप्रेम यच्छ प्रपन्नाय मे कृष्णरूपे समक्षम् ॥3॥
अर्थ: -
हे राधा नाम वाली देवी! आपने अपने महाप्रेम से दुर्लभ श्रीकृष्ण को वश में कर लिया। आप अपने नाम के प्रभाव से मुझ शरणागत को श्रीहरि का प्रेम दीजिए।
श्लोक 4
मुकुन्दस्त्वया प्रेमदोरेण बद्धः पतङ्गो यथा त्वामनुभ्राम्यमाणः।
उपक्रीडयन् हार्दमेवानुगच्छन् कृपा वर्तते कारयातो मयेष्टिम् ॥4॥
अर्थ: -
जैसे पतंगा डोरी से बँधा घूमता है, वैसे ही मुकुन्द आपके प्रेम की डोरी से बँधे आपके पीछे घूमते हैं। ऐसी कृपामयी आप मुझसे अपनी पूजा करवाइए।
श्लोक 5
व्रजन्तीं स्ववृन्दावने नित्यकालं मुकुन्देन साकं विधायाङ्गमालम्।
सदा मोक्ष्यमाणानुकम्पाकटाक्षैः श्रियं चिन्तयेत् सच्चिदानन्दरूपाम् ॥5॥
अर्थ: -
जो अपने वृन्दावन में श्रीकृष्ण के साथ अंगों को अलंकृत करके नित्य विहार करती हैं, उन सच्चिदानन्द स्वरूपा लक्ष्मी स्वरूपा श्रीराधा का मैं सदा चिन्तन करता हूँ।
श्लोक 6
मुकुन्दानुरागेण रोमाञ्चिताङ्गीं वहं व्याप्यमानां तनुस्वेदबिन्दुम्।
महाहार्दवृष्ट्या कृपापाङ्गदृष्ट्या समालोकयन्तीं कदा त्वां विचक्षे ॥6॥
अर्थ:-
श्रीकृष्ण के अनुराग से जिनका अंग रोमांचित और पसीने की बूंदों से भरा रहता है, ऐसी आप मुझे कब अपनी कृपा-भरी दृष्टि से देखेंगी?
श्लोक 7
पदाङ्कावलोके महालालसौघं मुकुन्दः करोति स्वयं ध्येयपादः
पदं राधिके ते सदा दर्शयन्तं हृदीतो नमन्तं किरद्रोचिषं माम् ॥7॥
अर्थ:-
हे राधिके! जिन चरणों को देखने के लिए स्वयं मुकुन्द भी अत्यन्त लालायित रहते हैं, अपने उन चरणों का दर्शन मुझे हृदय में नम्र हुए मुझे कराइए।
श्लोक 8
सदा राधानाम जिह्वाग्रतः स्यात् सदा राधिकारूपमक्ष्यग्र आस्ताम्।
श्रुतौ राधिकाकीर्तिरन्तःस्वभावे गुणा राधिकायाः श्रिया एतदीहे ॥8॥
अर्थ: -
मेरी जिह्वा पर सदा राधा नाम रहे, आँखों के सामने सदा राधा का रूप रहे, कानों में राधा की कीर्ति और हृदय में सदा राधा के गुणों का चिन्तन रहे।
फलश्रुति :-
इदं त्वष्टकं राधिकायाः प्रियायाः पठेयुः सदैवं हि दामोदरस्य।
सुतिष्ठन्ति वृन्दावने कृष्णधाम्नि सखीमूर्तयो युग्मसेवानुकूलाः ॥9॥
अर्थ: -
जो कोई इस राधाष्टक का नित्य पाठ करता है, वह वृन्दावन धाम में श्रीराधा-कृष्ण की युगल सेवा के योग्य सखी-भाव को प्राप्त करता है।
इति श्री भगवन्निम्बार्कमहामुनीन्द्रविरचितं श्री राधाष्टकं सम्पूर्णम्॥
🌹🙏श्री राधे राधे 🌹🙏
यें भी पढ़े 👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें