गोवर्धन पूजा 2026: पूजा विधि, कथा, मंत्र, महत्व एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीला
🔱 ॐ नमः शिवाय 🔱
श्री शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। यह मन को शांति, साहस, सुख और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है और जीवन में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष में सहायक है शिव जी की कृपा प्राप्त होती है!
🙏 हर हर महादेव
🙏 श्री शिव चालीसा हिंदी में:
🕉️श्री शिव चालीसा 🙏
दोहा -
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥
॥ चौपाई ॥
जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाये॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥
मैना मातु की हवै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुम्हहि जुहारी॥
तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पूरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥
दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥
प्रकट उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥
कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥
पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥
एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥
जय जय जय अनन्त अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै। भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥
मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥
धन निर्धन को देत सदा हीं। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
शंकर हो संकट के मोचन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शरद नारद शीश नवावैं॥
नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत है शम्भु सहाई॥
ॠनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। ताके तन नहीं रहै कलेशा॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुख हरहु हमारी॥
॥ दोहा ॥
नित नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
॥ इति श्री शिव चालीसा सम्पूर्णम् ॥
॥ हर हर महादेव ॥
॥ ॐ नमः शिवाय ॥
🙏 हर हर महादेव!
🕉️ शिव चालीसा पाठ का लाभ
मन को शांति और स्थिरता मिलने में सहायता मिलती है।
भगवान शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा भक्ति है।
चिंता और नकारात्मक विचारों से मन को दूर रखने में सहायक हो सकता है।
कठिन समय में सामान और सकारात्मकता बढ़ाने की धार्मिक व्याख्या है।
घर में शुभ और भक्तिमय वातावरण में सहायता मिलती है।
नियमित पाठ से ध्यान और एकाग्रता विकसित करने में मदद मिल सकती है।
सोमवार शिवरात्रि और इसी तरह के अवसरों पर विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
🌅 पाठ करने का सही समय -
सबसे अच्छा समय:-
🌄 प्रातःकाल स्नान के बाद, सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के आसपास।
अच्छा दूसरा समय:-
🌆 संध्या के समय, पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
सोमवार को: (रोज एक वार पाठ नियम बनायें)
प्रातः स्नान करके शिवलिंग पर जल/गंगाजल चढ़ाकर शिव चालीसा पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है।
🙏सरल विधि :-
स्नान के बाद स्वच्छ कपडे पहने नजदिक मंदिर में भगवान शिव की पूजा के लिए जाएं
भगवान शिव के साक्षात् दीपक जलते हैं।
संभव हो तो लिंग पर जल चढ़ाएं।
सबसे पहले ॐ नमः शिवाय का 11 बार जाप करें। फिर से शिव चालीसा का पाठ करें।
अंत में शिवजी से अपनी श्रद्धा से प्रार्थना करें।
सबसे महत्वपूर्ण बात: समय से अधिक श्रद्धा और नियमितता का महत्व है। अगर सुबह का समय न मिले तो शाम को भी पाठ कर सकते हैं।
हर हर महादेव 🔱🙏
🙏 "ॐ नमः शिवाय" मंत्र
🌸 दोस्तों, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें। ऐसे ही आरती, चालीसा, मंत्र, कथा और भक्ति की दिव्य जानकारी के लिए "श्रीराधेराधे भक्ति ब्लॉग" से जुड़े रहें। प्रेम से भक्ति करें और आनंद का प्रसाद मिलते रहें।
हर हर महादेव। राधे राधे। 🌸
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें