गोवर्धन पूजा 2026: पूजा विधि, कथा, मंत्र, महत्व एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीला
वृंदावन की वह साँझ कुछ अलग थी। यमुना जी धीरे-धीरे बह रही थीं। कदंब के पेड़ों से आती मधुर सुगंध पूरे वन को महका रही थी। कहीं मोर बोल रहे थे, तो कोयल कूक रही थी । लेकिन श्रीराधा रानी के हृदय में एक गहरा विरह छाया था।
श्रीकृष्ण वृंदावन से दूर थे। राधा रानी की ऑंखें बार-बार निहारती रहती थी, जिस राह से कभी कान्हा जाते थे ।
ललिता सखी ने धीरे-धीरे से पूछा-
“राधे…काहे इतनी उदास हो?”
राधा रानी ने यमुना की ओर देखते हुए कहा—
"साखी...मोहे का तू? श्याम बिनु अब कुछ अच्छा न लागै। यमुना की लहर भी आज मोसे पूछत है—तेरो श्याम कहाँ है?"
ललिता सखी इन्हें रोते रोते बताती हैं, लेकिन राधा रानी के मुख पर उदासी छुपी हुई हैं।
"साखी, जब श्याम यहाँ थे, तब मैं उनकी बाँसुरी की धुन पर कान लगाये रहती थीं ।
राधा रानी ने आँखें बंद कर लीं। ऐसा लगा मनो कदंब के पीछे श्याम खडे है प्रिय में, शीश पर मोरपंख है और अधरों पर वही मधुर मुस्कान है।
राधा रानी इतना कहते ही उनकी आँखों से आँसू झलक आये
'मोहे लगता है श्याम अभी आया... बिल्कुल पीछे ज्ञान-'राधे!' ''पर जब मुड़कर देखूं, तो कोई ना...''
इतनी ही बोली जाती हैं उनकी मुख लेकर फीकी झलकियां।
यह विरह केवल प्रियतम से दूर होने का दुःख नहीं था। यह वह प्रेम था जिसमें मन का प्रत्येक क्षण श्रीकृष्ण की स्मृति में जा रहा था।
श्रीकृष्ण के संदेश के साथ जब उद्धव जी बृज आये , तब उन्होंने ब्रजवासियों और श्रीराधा के कृष्ण-वियोग को देखा। ब्रह्मवैवर्त पुराण में श्रीकृष्ण जन्म खण्ड में श्रीराधा के विरह-वेदना का अत्यंत मार्मिक वर्णन है।
उद्धव जी श्रीराधा को देख कर समझ गए श्री कृष्ण के प्रति उनका प्रेम प्रेम सामान्य नहीं है। यह ऐसा प्रेम है जिसमें अपने सुख से अधिक प्रियतम का सुख महत्वपूर्ण हो जाता है।
राधा रानी ने यमुना की ओर से अपने मन की बात कही-
"हे कालिंदी मैया! तुम तो मेरे श्याम की सखी हो। मोसे भी कह दो—मोरो श्याम कब लौटोगे?"
यमुना की लहरें किनारे से टकरा रही थीं । राधा रानी कुछ क्षण शांत। फिर उनके मुख पर मुस्कान आई।
"श्याम दूर हैं तो का भयो? मेरो मन तो श्याम के पास हैं। जहाँ श्याम हैं, वहाँ मेरो प्राण हैं।"
ये श्रीराधा के प्रेम की सबसे बड़ी महिमा है। विरह में भी प्रेम कम नहीं हुआ, बल्कि श्याम की स्मृति और गहराई चली गई।
जब भगवान हमें दर्शन दें, तब यह नहीं कहना चाहिए कि वे हमसे दूर चले गए हैं। कभी-कभी भगवान का स्मरण ही भक्तों के हृदय में अपनी उपस्थिति और गहराई तक पहुंच जाता है।
राधा रानी की विरह ने हमें सिखाया है कि सच्ची भक्ति केवल भगवान की पूजा करने का नाम नहीं है। सच्ची भक्ति वहीं है जहां दुनिया के काम करते हुए भी दिल में भगवान का नाम बसा रहे हैं।
वृन्दावन की उस साँझ में यमुना जी की लहरे किनारे से टकरा कर लोट रही थीं , कदंब के पत्ते हिलते रहे और राधा रानी के आलिंगन पर धीरे-धीरे- एक ही नाम रहा—
"श्याम... श्याम... श्याम..."
इस कथा में बृज भाषा का प्रयोग किया गया है
ब्रह्मवैवर्त पुराण - श्रीकृष्ण जन्म खण्ड, अध्याय 92 में श्रीराधा के कृष्ण-विरह की स्थिति तथा भगवान विष्णु द्वारा उनके दर्शन का वर्णन है।
🌺नई पोस्ट का सुन्दर भाव ✍️
अब आने वाली है अगली कहानी—
"जब उद्धव जी का ज्ञान, गोपियों की प्रेम-भक्ति के सामने नतमस्तक हो गया" 🌸
श्रीकृष्ण के संदेश के साथ जब उद्धव जी बृज चले, तब उन्हें गोपियों के अनुठे प्रेम के दर्शन हुए, उनका दिल भी छू गया।
गोपियों की कृष्ण-भक्ति में ऐसा क्या था?
उद्धव जी स्वयं उस प्रेम की महिमा के सामने नतमस्तक क्यों हो गए?
🌹अगली पोस्ट में यह अद्भुत ब्रज-लीला पढ़ें।
श्रीराधेराधेभक्ति परिवार 🌸
श्रीराधेराधे भक्ति ब्लॉग
लेखकः पं. आचार्य अजय कुमार चौहान बृजबासी
(फरह,मथुरा )
ससुराल : राल, राधा कुंड, मथुरा
जन्म से राजपूत, कर्म से पंडित।
शैक्षणिक योग्यता: एमए समाजशास्त्र
विशेष साधना: ज्योतिष एवं श्री दुर्गा सप्तशती साधक।
🌿गुरु परंपरा
दीक्षा गुरु: परम पूज्य श्री शंकर दास महाराज जी
श्री सूरदास तपस्थली, फरहयामुना घाट, मथुरा।
ज्योतिष गुरु: परम पूज्य पं. श्री देवकीनन्दन शर्मा जी
फरह वाले।
🌊यमुना मैया की शरण
सन् 2021 यमुना मैया के शरण में।
श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति, ब्रजभूमि की संस्कृति और सनातन आध्यात्मिक परंपरा के सरल शब्द लोगों तक पहुंचाना ही इस ब्लॉग का उद्देश्य है।
राधे राधे। 🌸🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें